Chitrakoot News: सड़क हादसों में सात लोग घायल, भर्ती
चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में अशोह गांव के सिंघनिया बाबा तालाब के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लौधौरा निवासी 22 वर्षीय संजय व गांव का ही दोस्त 21 वर्षीय सुनील घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक सवार पहाड़ी निवासी 24 वर्षीय सुरेश को मामूली चोटें आई है। भरतकूप थाना क्षेत्र के शिवरामपुर-भैसौंधा मार्ग पर ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार भैसौंधा निवासी 28 वर्षीय यदुराज, 26 वर्षीय सुनील एवं ई-रिक्शा सवार शिवरामपुर निवासी 32 वर्षीय गुलाब व 43 वर्षीय रामनरेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.