Chitrakoot News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
चित्रकूट, जुलाई 25 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकला गांव के समीप राजापुर मुख्य मार्ग में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो समेत मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह निवासी 40 वर्षीय कामता यादव शुक्रवार की शाम को घरेलू सामान खरीदने कर्वी आया था। खरीदारी के बाद वह देर शाम करीब नौ बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था। कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में चकला गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहाड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.