Chitrakoot News: सोशल मीडियाकर्मी को जान से मारने की मिली धमकी
चित्रकूट, सितम्बर 11 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। सकरौंहा निवासी सोशल मीडिया कर्मी पंकज तिवारी को गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने व आंख फोड़ देने की धमकी दी। दबंगों ने घर में आकर उसे गालीगलौज भी किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसने राहत किट वितरण के दौरान अवैध वसूली का मामला सोशल मीडिया में वायरल किया था। जिससे बौखलाकर उसे धमकाया गया। बताया कि दबंग के खिलाफ लेखपाल ने भी मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया था। इसी तरह खाद वितरण के दौरान भी सचिव के साथ अभद्रता व गालीगलौज की थी। यह भी पढ़ें- Basti News: सड़क पार करते वक्त की पिटाई, धमकी भी दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.