चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर में सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन डैम का भीटा पानी का प्रेशर बढ़ने पर अचानक टूट गया। जिससे राजापुर-कमासिन मुख्य मार्ग में सुरसेन तिराहा में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया। दुकानों और घरों में जलभराव होने से लोगों का काफी नुकसान भी हुआ। मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जलभराव में फंसी रही। जिसे लोगों ने किसी तरह धक्का देकर निकाला। सिंचाई विभाग ने स्थानीय लोगों पर भीट काटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिर्जापुर में काफी पुराना डैम क्षतिग्रस्त पड़ा था। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने नए सिरे से कार्ययोजना बनाई थी। विभाग के मुताबिक स्थानीय लोगों ने यह सोंचकर विरोध जताया कि बांध में पानी भरन...