चित्रकूट, सितम्बर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव के मजरा ककरहुली में बिजली की तार लगाने को लेकर हुए विवाद में सास-ससुर ने बहू के साथ मारपीट की। बहू वर्षा पत्नी गनेशी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने सास-ससुर से अलग रहती है। उसके घर की बिजली सास के घर से लगी है। सास ने उसके घर की बिजली काट दी। इसी बात पर विवाद होने के दौरान सास ने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। इसके बाद पहुंचे ससुर ने भी मारपीट की। उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...