चित्रकूट, अगस्त 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के औदहा बरेठी निवासी 28 वर्षीय लल्लू की सर्पदंश से मौत हो गई। वह बुधवार की शाम करीब सात बजे नलकूप के कमरे में रखा गेहूं निकाल रहा था। तभी बोरी में छिपे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराया। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी पहाड़ी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...