चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में अलग-अलग तीन जगह दो महिलाओं समेत तीन लोगों की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के रुकमाखुर्द निवासी 50 वर्षीया मंटू देवी को खेत के पास जहरीले सर्प ने डस लिया। मुख्यालय कर्वी के मोहल्ला शोभा सिंह का पुरवा निवासी 32 वर्षीया रोशनी घर के पास सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने डसा। इसी तरह बांदा जिले के बिसंडा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अजय को कमरे में सर्प ने डस लिया। परिजनों ने तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...