चित्रकूट, अगस्त 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने लंबित समस्याओं को लेकर राजापुर में अध्यक्ष राजस्व परिषद को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम पूजा गुप्ता को सौंपा। अवगत कराया कि प्रत्येक लेखपाल के पास कई गांवों की जिम्मेदारी है। जिसकी वजह से निर्धारित रोस्टर के अनुसार एक ही जगह लेखपालों का बैठना मुश्किल है।संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी व तहसील अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद पांडेय की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कई मांगें रखी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासनादेश के तहत वर्ष 2019 में करीब 650 लेखपालों का गृह मंडल में स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद राजस्व परिषद ने ऑनलाइन पोर्टल खोलकर 2669 लेखपालों से आवेदन लिए। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने मांगों का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही...