चित्रकूट, नवम्बर 20 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के जमहिल में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक तरंग महाराज श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाकर श्रोता भावविभोर हो गए। कहा कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से सीख लेने की जरुरत है।कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने निर्धन मित्र सुदामा के चरण धोते समय इतने भावुक हो गए थे कि परात का पानी छुए बिना ही नेत्रों के जल से उनके चरण पखार दिए। दो मुट्ठी चावल को भगवान ने प्रेमपूर्वक ग्रहण कर सुदामा की दरिद्रता दूर कर दी और उन्हें दोनों लोकों का सुख प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृष्ण-रुक्मणी विवाह और सुदामा...