चित्रकूट, अगस्त 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने संभव अभियान, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संभव अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में संभव अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीडीपीओ मऊ धर्मेंद्र सिंह, पहाड़ी महेंद्र पटेल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा राजेश सिंह, शहरी क्षेत्र की छह पर्यवेक्षक तारा देवी, अपराजिता राय कर्वी, प्रीति जायसवाल मानिकपुर, नीलम विश्वकर्मा मऊ, विनीता सिंह पहाड़ी व मीना देवी रामनगर को सम्मानित किया। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ममता देवी रानीपुर, रमा शुक्ला सरैंया, उ...