चित्रकूट, अगस्त 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के पहाड़ी रोड स्थित नई दुनिया मोहल्ले से शनिवार की शाम युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। है। स्वजन ने परिचित युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी रावेंद्र गर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई बुद्धविलास नई दुनिया मोहल्ले में रहता है। शनिवार शाम करीब छह बजे बिना बताए घर से निकला था। देर तक वापस न लौटने पर तलाश की गई। लोढ़वारा के पास पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में उसका भाई बुद्धविलास एक अन्य व्यक्ति राजू के साथ नजर आ रहा है। राजू उनके परिवार से परिचित है। अब उसका फोन बता रहा है। रावेन्द्र ने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर टिकरिया निवासी राजू के ...