चित्रकूट, अगस्त 12 -- Chitrakoot News: राजापुर। तुलसी जन्म कुटीर में चल रहे जयंती समारोह के दौरान मंगलवार की रात मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बरसाना व वृंदावन में की गई लीलाओं का मंचन किया। श्रीकृष्ण व गोपियों के संवाद और राधारानी को दर्शन देने एवं गोस्वामी तुलसीदास के जन्म व बाल्यकाल से जुड़े प्रसंगों को भी दिखाया गया। लीला मंचन देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों की टीम ने बरसाना की राधा-कृष्ण लीला और वृंदावन की भक्ति परंपरा को अभिनय के जरिए जीवंत कर दिया। श्रीकृष्ण-गोपियों का संवाद और राधारानी को दर्शन देने के प्रसंग देख लोग भावविभोर हो गए। भक्ति गीतों व मनोहारी संवादों के बीच पूरा परिसर राधे-राधे व श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: रामलीला के तीसरे दिन रामजन्म प्रसंग ने मोहा दर्शकों का...