चित्रकूट, अक्टूबर 11 -- Chitrakoot News: सीतापुर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय, कुलसचिव मधुरेन्द्र पर्वत व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा आनंद कुमार के नेतृत्व में अमावस्या मेला दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें एनएसएस की इकाइयों ने श्रद्धालुओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। ई-रिक्शा, टैक्सी, बाइक व कार चालकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, डा दिलीप, ओमप्रकाश, डा संजय नायक, जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...