चित्रकूट, अगस्त 1 -- Chitrakoot News: मऊ। जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोलरूम बनाकर सफाई कर्मचारियों के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति लेने के विरोध मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन पर उतर आया है। एक दिन पहले लामबंद शिक्षकों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा था। शनिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों ने मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उनसे शासनादेश के प्रतिकूल संचालित कंट्रोलरूम को बंद कराने की मांग की। शिक्षिकाओं ने बताया कि उपस्थिति के नाम पर उनसे सेल्फी मांगी जाती है। जिससे एआई के माध्यम से उनकी फोटो का दुरूपयोग किया जा सकता है। विधायक ने भरोसा दिया कि वह इस संबंध में डीएम से बात करेंगे। यह भी पढ़ें- Hathras News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक संगठन ने किया विरोध समस्या का समाधान कराया जाएगा...