चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की खुदकुशी के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती ने बीते सात नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले मनोज से युवती प्रेम करती थी। वह मनोज से शादी करना चाहती थी। युवती के परिजन प्रेमी युवक के घर जाकर परिजनों से बात की। जिस पर मनोज व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर युवती ने खुदकुशी कर ली। युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...