चित्रकूट, जुलाई 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला राहुल से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राहुल ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर राहुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण का आरोप इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...