चित्रकूट, सितम्बर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल में जमीनी विवाद में भाई की दिनदहाड़े लाठियों और ईंट-पत्थरों से पीटकर कर हत्या के मामले में परिजनों ने पुरानी कोतवाली चौराहे नेशनल हाईवे में शव रखकर जाम लगाया। परिजनों ने नामजद आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों से परिजनों की काफी नोकझोक हुई। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को समझाया। इसके बाद जाम खुला。

हत्या का मामला भरथौल निवासी शिवप्रकाश को गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़े भाई बोधीलाल, उसकी पत्नी अमृता व बेटे गुलाब ने मिलकर लाठियों व ईंट-पत्थरों से हमला कर मार डाला था। दोनो भाइयों के बीच जमीन-जायदाद का मामला चल रहा था। जिसमें बोधीलाल अपने छोटे भाई शिवप्रकाश पर अपने हिस्से की जमीन-जायदाद उसके नाम कर...