Chitrakoot News: शराब के नशे में अधेड़ ने फांसी लगा की खुदकुशी
चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोबरहाई गांव में शराब के नशे में अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। अधेड़ का शव गांव के बाहर पेड़ की डाल पर फंदे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि अधेड़ शराब पीने का आदी था।
गोबरहाई गांव में मिला अधेड़ का शव गोबरहाई निवासी ज्ञानचंद्र के मुताबिक उसके 55 वर्षीय पिता गरीबदास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे रोजाना की तरह गांव की तरफ घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों की जरिए उनको जानकारी मिली कि पिता का शव घर से करीब 100 मीटर दूर भौंठी के पास पेड़ की डाल में फंदे पर लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.