Chitrakoot News: शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, भजन गायकों ने मन मोहा
चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव में बाहर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को भावविभोर कर रहे है। स्थानीय के साथ ही बाहर से आए कलाकारों की टोलियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचा रही है। दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता पीठ परिसर में तीन दिवसीय शरदोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जलवे बिखेरे। सुर लहरियों के बीच भतिमय माहौल में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय के बच्चों पिरामिड की प्रस्तुति दी। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से प्रस्तुत गुजरात का डांडिया नृत्य मनमोहक रहा। कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.