चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरिया निवासी लवलेश मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 14 अगस्त को अपरान्ह करीब तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप व फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया। इसके बाद उनके रिश्तेदारों व परिचितों को संदेश भेजकर पैसे मांगे। साइबरन ठगों के झांसे में आकर परिचित राजेश ने 45 हजार व विवेक ने 12 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से भेज दिए। रिश्तेदारों से पैसे मांगे जाने की जानकारी मिलने पर उसे अपने अकाउंट के हैक होने का पता चला। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, पहचान की चोरी व इंटरनेट के माध्यम से ठगी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है。

परिवहन निगम के परिचालकों की नोटिस ड्यूटी से नदारद परिवहन निगम के ...