चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर सीएचसी समेत क्षेत्र में तैनात 51 संविदाकर्मियों का वेतन में कटौती किए जाने पर आक्रोश फूट पड़ा। लामबंद संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि सीएचसी अधीक्षक ने बिना कोई नोटिस दिए ही द्वेष भावना के चलते वेतन में कटौती की है। दीपावली के पहले पूरा वेतन न मिलने पर वह लोग कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मियों ने वेतन कटौती पर हंगामा किया। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ज्ञापन देकर सीएमओ को अवगत कराया कि बिना किसी ठोस विभागीय आदेश के 51 संविदाकर्मियों का वेतन काटा गया है। इनमें एएनएम समेत अन्य संविदाकर्मी शामिल है। उनको किसी तरह की कोई नोटिस भी नही...