Chitrakoot News: विश्वामित्र की आज्ञा लेकर तोड़ा शिव धनुष
चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पुरवा तरौंहा में चल रही रामलीला के दौरान धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने मार्मिक तरीके से मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव धनुष टूटते ही पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद प्रभु श्रीराम व माता सीता की आरती हुई। रामलीला के आखिरी दिन पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कामदगिरि प्रथम मुखारविंद के संत संत मदन गोपालदास, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा रामनारायण त्रिपाठी व भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इसके बाद धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर शिव धनुष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.