चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आगामी 26 अक्टूबर को आस्था, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी की है। शासन स्तर से इसके निर्देश भी जारी किए गए है। महर्षि वाल्मीकि आश्रम के अलावा धर्मनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों में दीपदान, रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजनों के जरिए आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में है। यहां जयंती पर रामलीला का मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन संध्या व स्थानीय कलाकार लोक भजन प्रस्तुत करेंगे। यह...