चित्रकूट, अक्टूबर 17 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। रानीपुर कल्याणगढ़ क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर लामबंद आदिवासियों ने मोर्चा खोल दिया। जन अधिकार पार्टी के शिवपूजन कोल की अगुवाई में लामबंद आदिवासियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। आरोप लगाया कि वनकर्मियों के उत्पीड़न से वह लोग परेशान हो चुके है।

आदिवासियों ने उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन आदिवासियों ने अपनी समस्याओं के संबंध में एसडीएम विपिन द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि वह लोग दशकों से संबंधित क्षेत्र में जंगल किनारे झोपड़ियां बनाकर परिवारों का किसी तरह भरण-पोषण कर रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी आए दिन पहुंचकर उनको परेशान करते हैं। उनको खेती नहीं करने दे रहे है। हर समय उजाड़ने की धम...