Chitrakoot News: वंदना, खुशी, गौरव और मंजीत ने जीती चैंपियनशिप
चित्रकूट, अक्टूबर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। गोस्वामी इंटर कालेज छीबों के ठाकुर उजागर सिंह खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में मेधावियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक संतोष पांडेय व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज पांडेय ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के ध्वज को सलामी देकर उसे उतरवाया। आगामी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी के तौर पर हनुमत इंटर कालेज नांदी के नीलेश मिश्रा ने क्रीड़ा ध्वज को अपने कंधे पर ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: वंदना, खुशी, गौरव और मंजीत रहे चैंपियन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.