चित्रकूट, अगस्त 11 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव व नकल निर्गमन की स्थिति देखी। निर्देश दिए कि आवेदन प्राप्त होने पर उसी दिन नकल उपलब्ध कराई जाए। लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करें। कहा कि 100 आवेदन पत्रों का बंडल पूरा होने पर उनकी बाइंडिंग कराई जाए। अभिलेखों को रैकवार, क्रमवार एवं ग्राम पंचायतवार रखवाएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व को जरुरी सहयोग के लिए एक ऑपरेटर की व्यवस्था तथा नकल आवेदनों की प्राप्ति व निर्गमन का नियमित विवरण रखने के लिए रजिस्टर तैयार कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...