Chitrakoot News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: रामनगर, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के लालता रोड़ चौराहे के समीप हाईवे में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गुजरात से आ रहे छोटे भाई को लिवाने मानिकपुर जा रहा था। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे में युवक की मौत खोपा गांव के मजरा मटियारा निवासी 22 वर्षीय संतोष निषाद शुक्रवार को अपरान्ह करीब चार बजे बाइक से मानिकपुर जा रहा था। उसका छोटा भाई विकास गुजरात में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विकास त्योहार में गांव आ रहा था। जिसे मानिकपुर स्टेशन में उतरना था। उसी को मानिकपुर से लिवाने संतोष बाइक से जा रहा था। लालता रोड चौराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.