चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। रेलवे की डबल लाइन में काम कर रहे मजदूर की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मजदूर सीतापुर जिले का रहने वाला है। वह मजदूरों के ग्रुप में आकर काम कर रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण मौजूदा समय पर खोह-बहिल पुरवा के बीच रेलवे की डबल लाइन बनाने का काम चल रहा है। सीतापुर जनपद से करीब 30 मजदूर यहां काम पर आए है। वह डबल लाइन के साथ ही रेल पटरियों की मरम्मत का काम कर रहे है। बताते हैं कि सोमवार को सुबह सीतापुर जिले के माहोली थाना क्षेत्र के कंचनपुर का रहने वाला 21 वर्षीय मजदूर अंबर काम पर जाने से पहले रेल पटरी के किनारे शौंच करने गया था। इसी बीच गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि उनक...