चित्रकूट, सितम्बर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/राजापुर। जिले में रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच नम आंखों से श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का तालाबों में बिसर्जन किया। चिन्हित स्थलों पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिसबल के साथ डटे रहे। इस बार जिले में 33 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। जिनमें पांच बड़ी प्रतिमाएं शामिल रही। एक दिन पहले दो प्रतिमाओं का बिसर्जन हो गया था। शुक्रवार को मुख्यालय से लेकर कस्बों में 31 प्रतिमाएं बिसर्जित की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने एक दिन पहले गुरुवार की शाम विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हवन करा दिया था। शुक्रवार को सुबह से ही हो रही बारिश के चलते दोपहर तक कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। लेकिन बारिश नहीं थमी। फलस्वरुप रिमझिम बारिश के बीच भगवान गणेश की आरती हुई। इसके बाद ट्रैक्टरों में गणेश प्रतिमाएं रखकर बि...