चित्रकूट, अक्टूबर 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित पतित पावनी मंदाकिनी के राघव प्रयाग घाट पर चल रही अंतर्राष्ट्रीय रामलीला मंचन के दौरान विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है। डिजिटल रामलीला मंचन के जरिए कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। एक मंच पर अलग-अलग देशों की रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का मंचन कर कलाकारों ने मन मोह लिया। संस्कृति विभाग मप्र, श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की ओर से सात दिवसीय रामलीला का मंचन चल रहा है। भारत की सांस्कृतिक परंपरा में भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की सुदीर्घ एवं समृद्ध परंपरा रही है। श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों को अभिनय, संवाद, संगीत, गायन व आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ढिकुली: ...