चित्रकूट, अगस्त 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सावन माह के आखिरी सोमवार में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ अधिक आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन रामघाट में तैयारियों को लेकर जुटा हुआ है। मंदाकिनी में आई बाढ़ के दौरान रास्तों समेत रामघाट में काफी मलबा जम गया है। रविवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका की टीमें घाट पर साफ-सफाई में जुटी रही। मोटर पंप के जरिए घाट और सीढ़ियों में जमे मलबे को टीम ने हटाया। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हो सके। लगातार एक सप्ताह तक हुई जोरदार बारिश के दौरान मंदाकिनी तीन दिन खतरे के निशान से ऊपर रही। नदी में आई बाढ़ के चलते रामघाट डूबा रहा। जिसकी वजह से घाट में मनमानी मलबा बहकर आ गया था। जलस्तर नीचे आने के बाद पूरे घाट में मलबा ही नजर आ रहा था। नगर पालिका की टीमें रामघाट में शनिवार से साफ-सफाई में जुटी हु...