Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी सेवा का हुआ शुभारंभ
चित्रकूट, नवम्बर 2 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। रानीपुर टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर एवं वन संरक्षक बांदा वृत्त डा मनोज शुक्ला ने पर्यटन सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इस वर्ष सफारी सेवा शुरू हो गई। वन निगम से मिले सफारी वाहन के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं बच्चों को जंगल सफारी कराई गई। उन्हें वन्यजीव संरक्षण, वनों के पारिस्थितिक महत्व एवं जंगल के विकास के संबंध में जागरूक किया गया। बच्चों को रानीपुर टाइगर रिजर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नवगठित ईको डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएफओ प्रत्युष कटियार, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद, एसडीओ राजीव रंजन सिंह, रेंजर मारकुंडी द्वितीय बृजेन्द्र आदि मौजूद रहे। भूमि विवाद में देवरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.