चित्रकूट, अगस्त 20 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कस्बों और ग्रामीण अंचलों में संचालित अस्पतालों में रात के समय स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को समय से न मिलने की शिकायतों को देखते हुए सीएमओ ने बुधवार की देर रात अचानक छापा मारा। सीएचसी मऊ व रामनगर में पहुंचे सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। इसके साथ ही भर्ती मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। अक्सर यह शिकायतें आ रही थीं कि रात के समय सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी के दौरान भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्टाफ के गायब होने के साथ ही विलंब इलाज मिलता है। इलाज में लापरवाही बरती जाती है। इसको देखते हुए सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी बुधवार की देर रात स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने निकले। यह भी पढ़ें- करमा और केकराही सीएचसी पर सीएमओ का रात में छापा उन्होंने सीएचसी मऊ में...