चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: राजापुर। रमपुरिया अव्वल के मजरा यादव पुरवा में पिछले करीब 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को रात के समय मोमबत्ती व अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे घरों में उजाला करना पड़ रहा है। जलापूर्ति बंद होने से लोग हैंडपंप का सहारा लेने के लिए मजबूर है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रुस्तमपुर में बिजली नहीं रहने पर ग्रामीणों ने हंगामा कियाबिजली की आपूर्ति में कमी मजरे में रहने वाले मोतीलाल यादव, शिवनंदन यादव, लालबाबू यादव, दिनेश यादव, सुखलाल यादव, भुवाली यादव ने बताया कि मजरे में करीब 20 बिजली कनेक्शन हैं। यहां 10 एचपी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिससे मजरे की बिजली आपूर्ति ब...