चित्रकूट, सितम्बर 15 -- Chitrakoot News: मऊ, संवाददाता। यूजीसी के नए कानून में बदलाव और आरक्षण प्रक्रिया में संशोधन के साथ ही सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लामबंद लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सैकड़ों की भीड़ ने सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील परिसर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामऋषि रमन को सौंपा। रामलीला मैदान में एकत्र होने के बाद नारेबाजी करते हुए सवर्ण समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। हाथों में मांगों से संबंधित लिखी तख्तियां लहराते हुए प्रदर्शनकारी प्रमुख मार्गों से होकर तहसील परिसर पहुंचे। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए कानून में बदलाव, वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया में संशोधन, एससी/एसटी एक्ट में सुधार तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन आदि की मांगें उठाईं। एक स्वर में कहा कि समाज ...