चित्रकूट, सितम्बर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव के मजरा पांडेय का पुरवा में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती का पति कई साल से बाहर रह रहा है। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सत्यापन की प्रक्रिया पांडेय पुरवा निवासी संतोष पांडेय की 38 वर्षीया पत्नी सुधा पांडेय ने शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां कुछ घंटे बाद सुधा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर मायका प...