Chitrakoot News: युवती ने फांसी लगा जान दी, मचा कोहराम
चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कटरा गूदर निवासी 19 वर्षीया आस्था उर्फ श्रद्धा पांडेय ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक आस्था घर पर अपनी मां के साथ थी। उसने मां को खाना खिलाया। मां जब सो गई तो उसने घर में साड़ी का फंदा बनाया और झूल गई। करीब एक घंटे बाद मां की नींद खुलने पर देखा तो बेटी आस्था को फंदे में लटका पाया। आस्था बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुचे सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवेंद्र सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.