चित्रकूट, अगस्त 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के कंधारा निवासी 18 वर्षीया प्रीती ने बुधवार की शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मां केशकली के मुताबिक उस समय वह प्राइवेट संस्था में काम करने चली गई थी। प्रीती के साथ घर में दो छोटी बहनें मौजूद थी। छोटी बहन रेशमा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे बचा लिया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे बांदा रेफर कर दिया। मां ने बताया कि प्रीती की शादी की बात पिता कई जगह कर रहे हैं। प्रीती अपने पसंद के युवक से शादी करना चाह रही है। जिसके लिए प्रीती के पिता तैयार नहीं है। इसी बात से नाराज होकर प्रीती ने खुदकुशी का प्रयास किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...