Chitrakoot News: यमुना में नहाते समय बृद्धा की डूबने से मौत, मचा कोहराम
चित्रकूट, सितम्बर 11 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के पूरब पताई के मजरा फाटा का पुरवा की रहने वाली 70 वर्षीया उदया देवी की यमुना नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक भदई अमावस्या पर उदया शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे घर से करीब एक किमी दूर यमुना में स्नान करने गई थी। दो घंटे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरु की। मौके में नदी किनारे डंडा व चप्पल मिलीं। इसके बाद नदी में ग्रामीणों ने खोजबीन शुरु की। करीब दो घंटे बाद उदया को नदी से बाहर निकाला गया। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.