चित्रकूट, सितम्बर 11 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में ट्रेन से यात्री का मोबाइल फोन लेकर भागे शातिर युवक को जीआरपी ने दबोच लिया। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस से यात्री मणिशंकर सिंह प्रयागराज से महोबा के लिए सफर कर रहे थे। वह ट्रेन के एस-2 कोच में बैठे थे। जैसे ही ट्रेन मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची, तभी युवक ने खिड़की से हाथ डालकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। यात्री के शोर मचाने पर मौजूद जीआरपी ने अन्य मुसाफिरों की मदद से उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...