Chitrakoot News: मासूम के ऊपर गिरी दीवार, मलबे में दबकर घायल
चित्रकूट, अगस्त 27 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा गांव में अपने ननिहाल आए बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा निवासी राजू उर्फ सूबेदार का छह वर्षीय बेटा ललित गुरुवार को सुबह करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में वह दब गया। परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी में दाखिल कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.