Chitrakoot News: मां के साथ ननिहाल आई मासूम की सड़क हादसे में मौत
चित्रकूट, अगस्त 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्बी कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्यूर गांव में अपने मां के साथ ननिहाल आई मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते है कि सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना के छीर पुरवा निवासी संगीता देवी रक्षाबंधन पर्व में शुक्रवार को भाई को राखी बांधने मायके आई थी।उसके साथ साथ वर्षीय बेटी प्रीति उर्फ पायल भी थी। ब्यूर के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पायल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बीकॉम छात्रा की हादसे में मौत, लाश रखकर हाईवे जाम किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.