Chitrakoot News: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला
चित्रकूट, जुलाई 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पहुंचे मजदूर पर पिता-पुत्रों ने जमकर लाठियां बरसाई। मारपीट में घायल युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाना पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर एएसपी पीयूषकांत राय व थाना प्रभारी अजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मारपीट करने वाले दो बेटों समेत पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ऊंचाडीह निवासी पुरुषोत्तम कोल पिछले दिसंबर माह में गांव के ही 28 वर्षीय अच्छेलाल उर्फ गुंडा कोल को अपने साथ मजदूरी कराने दिल्ली लिवा गया था। अच्छेलाल के साथ उसकी पत्नी सबीना भी गई थी। करीब सात महीने तक दोनो ने दिल्ली में ईंट-भट्ठे में काम किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.