चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सीतापुर कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक आचार्य नवलेश ने कहा कि भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की बहती गंगा है। झूठों से बहस मत करो। कलयुग में सच अकेला ही चलता है। जबकि झूठ बारात लेकर निकलता है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु दोनों का कारण कर्म है। एक क्षण भी बिना कर्म कोई नहीं रह सकता। ईश्वर उसी की मदद करता है जो कर्म करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...