Chitrakoot News: ब्रेकर में उछलकर बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 3 -- Chitrakoot News: राजापुर। सरधुवा थाना क्षेत्र स्थित राजापुर-कमासिन मुख्य मार्ग में सुरसेन मोड़ के पास शनिवार की देर शाम को ब्रेकर में बाइक से उछलकर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताते हैं कि बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जोरावरपुर निवासी 24 वर्षीय राजा तिवारी शनिवार की शाम अपनी 60 वर्षीया मौसी सरोज उपाध्याय निवासी पचोखर थाना पहाड़ी को बाइक से लिवाकर रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण में शामिल होने चिल्लीमल जा रहा था। सुरसेन मोड़ के पास ब्रेकर में बाइक उछलने पर पीछे बैठी सरोज गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.