चित्रकूट, जुलाई 26 -- Chitrakoot News: बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मुरका बार्डर पर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो की बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में घायल बाइक सवार को पुलिस ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। बोझ निवासी 32 वर्षीय बुद्धसेन आदिवासी रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से किसी काम को लेकर शंकरगढ़ की तरफ जा रहा था। मुरका बार्डर पर प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार बुद्धसेन गंभीर रुप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मझौलिया में बाइक ने साइकिल में मारी ठोकर, मजदूर की मौत हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। ग्राम...