चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। कस्बे में संचालित एसबीआई शाखा के भीतर काउंटर में रखे बैग से एक लाख रुपये गायब होने से हड़कंप मच गया। चंद्रामारा निवासी शुभम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सरैंया कस्बे में एसबीआई की बीसी संचालक है। जिससे बैंक में रोजाना कैश का लेनदेन करने जाता है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसने दो लाख एक हजार रुपये बैंक से निकाले। पैसों से भरा बैग काउंटर के अंदर रख दिया और दूसरा काम करने लगा। इसी बीच उसके बैग से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी उसने बैंक मैनेजर को दी। कर्मचारियों से मैनेजर ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।

हिंदी ह...