Chitrakoot News: बैंक खाते से 14.18 लाख की साइबर ठगी, छानबीन शुरु
चित्रकूट, नवम्बर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय स्थित विकास भवन में संचालित इंडियन बैंक के खाताधारक के खाते से करीब 14 लाख से अधिक की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की है।पीड़ित कपसेठी निवासी रामकृष्ण ने तहरीर में बताया कि उसके खाते से बीते आठ नवंबर को एक लाख, दो व तीन को 2.85 लाख रुपये, नौ नवंबर को 1.37 एवं चार बार में 99-99 हजार के अलावा तीन लाख रुपये निकले है। उसके साथ कुल 14.18 हजार रुपये की ठगी हुई है। बताया कि जब वह बैंक से पैसा निकालने पहुंचा तो उसे खाते से पैसा निकलने की जानकारी हुई। आरोप लगाया कि बीते चार नवंबर को उसने बैंक प्रबंधक को खाता बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन खाता बंद नहीं किया गया। तहरीर के आधार पर साइबर सेल थाने में मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.