चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। रबी की बुवाई को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने थोक व फुटकर बीज विक्री केन्द्रों पर शिकंजा कसा है। जनपद स्तर से गठित टीमों ने दुकानों में छापेमारी कर स्टॉक चेक करने के साथ ही संदिग्ध बीजों की सैंपलिंग की। इसके साथ ही तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सोमवार को तहसील कर्वी उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता, तहसीलदार कर्वी व डा रजीत सरोज, मऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी बलजीत बहादुर वर्मा, तहसीलदार, सुनील पासवान, मानिकपुर में जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा, तहसीलदार, विजेन्द्र मिश्रा एवं राजापुर में भूमि संरक्षण अधिकारी सुरूचि विश्वकर्मा, तहसीलदार, अमित सिंह आदि ने छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Agra News: टीमों...