चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के मजरा मुरकटा की रहने वाली महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बिना ऋण लिए ही बचत समूह की सदस्यों ने उन पर बकाया बताया है। जिस पर बैंक कर्मचारी ऋण जमा करने का दबाव बना रहे है। ज्ञापन में अवगत कराया कि उन्होंने वर्ष 1996 से 2006 तक समूह बनाकर आपसी बचत की थी। बाद में समूह की जमा पूंजी आपस में बांट ली गई। फिर समूह का संचालन बंद कर दिया गया। समूह ने कभी बैंक से ऋण नहीं लिया। ऋण जमा करने का दबाव बनाए जाने पर वह लोग बैंक पहुंची। जहां कर्मचारियों ने उनकी पासबुक और आधारकार्ड देखने के बाद प्रत्येक महिला से दो से तीन हजार रुपये जमा करने को कहा। पीड़ित महिलाओं ने डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।...